रविवार, 14 अगस्त 2016
Independence Day 2016
काश्मीर से कन्याकुमारी
एक यही पहचान
भारत अपनी मातृभूमि है
हम उसकी सन्तान
कितना सुन्दर देश महान।।
पूरब दक्षिण पश्चिम में
गहरा सागर लहराये
गरज गरज कर देवभूमि
भारत की महिमा गाये
उत्तर में है खडा हिमालय
अपना सीना तान।
सबसे पहिले यहीं
ज्ञान का सूरज उदय हुआ था
अस्त्र शस्त्र विज्ञान शास्त्र ने
भी आकाश छुआ था
विश्वगुरू बनकर दुनियाँ को
दिया ज्ञान का दान।।
सभी दुखों का कारण
बस केवल अज्ञान समझना
सभी समस्याओं को
हल करने ज्ञानार्जन करना
फल की इच्छा छोड
कर्म करना गीता का ज्ञान।।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें