राम राम सा
***फेसबुकिया दोहेँ***
रिक्वेस्ट उसे ना भेजिए जिनसे हो अनजान।
फेकियोँ का दौर है रहिए जरा सावधान।।
म्यूचल फिरेँड ना कोई भया सब दुश्मन ही होए।
जिसको ताङन हम चले तो पीछे पीछे सब कोए।।
क्लोज़ फिरेँड ना बनाइए वरना पडे पछताए।
नोटिफिकेशन एक पर एक रहे धडल्ले से आए।।
चिट चैटिया सब करेँ एक दूजन के साथ।
मईया दईया एक करेँ जो बिगडे कोई बात।।
पेज नया ना बनाइए लाइक बटोरन हार।
कापी पेस्ट जो कीजिए हो जाए बेडा पार।।
शेयर ना ऐँसा कीजिए जिससे बिगडे बात।
घर से फिर निकलिए तो पडे ना घूसम लात।।
फॉलोवर बढान को उपाय लीजै अपनाए।
बातेँ काट पीट के वॉल पे देँ चिपकाए।।
पोसट ऐँसी कीजिए ,आएँ लाइक अनेक।
और बढावन फिरेँडवा बनाओ आईडी फेक।।
ग्रुप चैटिँग ना कीजिए, इसमे बिगडे बात।
फेक जो किसी को बोल दिया तो हो गालिन की बरसात।
फेसबुक इतना दीजिए फालोवर बढ जाए।
और अपने आगे आप भी रहो हाथ फैलाए।।
अपशब्द ना निकालिए, बरसिए ना बिन रैन।
वरना कर दिए जाओगे यूजर भईया बैन।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें