मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

मईया म्हारी व्हाटसअप ग्रुप बहुत सताई

मईया मोरी व्हाट्सएप्प
बहुत सतायो
सब ग्वाल बाल मिल जुल
नया ग्रुप बनायो
मईया मोरी व्हाट्सएप्प
बहुत सतायो

मैं सबसे छोटा सा बालक
    ग्रुप में जगह न पायी
सब बैठे चैटटिंग करते है
      म्हारे से गाय चरवायी
मईया मोरी व्हाट्सएप्प
     बहुत सतायी

बलदाऊ कहते है मुझसे
       बंसी मती बजाईं
बंसी की धुन सुन सुन के
     रिंगटोन भूली जाई
मईया मोरी व्हाट्सएप्प
          बहुत सतायी

राधा के संग सभी गोपियाँ
      व्हाट्सएप्प पर बतलाई
राधा को अब मेरी बतियाँ
       तनिको नाही सुहाई
मईया मोरी व्हाट्सएप्प
       बहुत सतायी

किसके घर कितना माखन है
    सब गूगल पर आई
माखन मिश्री छोड़ ग्वाल सब
       बर्गर पिज़्ज़ा खाई
मईया मोरी व्हाट्सएप्प
        बहुत सतायी

सब घर काफी चाय बनती है
      दूध खतम हुई जाई
अब माखन के नाम पर सब
     अमूल का भोग लगाई
मईया मोरी व्हाट्सएप्प
       बहुत सतायी-

मैं माखन का चोर कहाउँ
    पर माखन ना पायी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें